भारत

बीजेपी सांसद ने पुलिस अफसर का वीडियो किया शेयर, लिखा- ...तब IAS उनका थूकदान उठाया करते थे

jantaserishta.com
22 Aug 2023 1:57 PM IST
बीजेपी सांसद ने पुलिस अफसर का वीडियो किया शेयर, लिखा- ...तब IAS उनका थूकदान उठाया करते थे
x
देखें वीडियो.
गोपालगंज: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी गोपालगंज के दौरे पर हैं. वे यहां अपने गांव फुलवरिया पहुंचे हैं. लालू और राबड़ी ने गोपालगंज में थावे मंदिर के भी दर्शन किए. इस दौरान हथुआ डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखे. इस फोटो पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार को भी घेरा है.
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर काई कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे.''
लालू यादव और राबड़ी देवी करीब छह साल बाद अपने पैतृक घर गोपालगंज पंहुचे हैं. लालू अपने इस दौरे पर अपनी ससुराल सेलार कला भी जाएंगे. राजद सुप्रीमो के लंबे अरसे बाद ससुराल जाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काफी लंबे अरसे बाद अपने मायके जा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story