कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में BJP MP राजीव प्रताप रूडी की हुई जीत

बीते 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर राजीव प्रताप रूडी का दबदबा कायम हैं. वह 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव हैं और फिर से चुनाव में जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि वह इस पद पर बने रहेंगे. रूडी को 392 वोट मिले तो बालियान को 290 सीट ही मिली. 100 से ज्यादा वोटों के अंतर से रूडी ने जीत दर्ज की है.
इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा. एक ही पार्टी के दो वरिष्ठ नेता सचिव पद के लिए मुकाबला किए. लेकिन, राजीव प्रताप रूडी ने अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखा. उन्होंने पहली बार 1999 में सचिव पद का चुनाव जीता था. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये जीत मेरे पैनेल की जीत है. शायद मैं एक हज़ार से ज्यादा वोटों से जीता हूं. अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या 1 लाख तक पहुंचती है. मेरे पैनल में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय सांसद थे. मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है.





