BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर Corona Positive, कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसे ली चुटकी

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने कांटैक्ट में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है। वहीं कांग्रेस इस बीमारी के दौरान भी उनके ऊपर कटाक्ष करने से नहीं चूकी। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर पूछा कि क्या उन्होंने खुद के बताए उपाय नहीं आजमाए?
गौमूत्र के सेवन से व रोज़ पाँच बार हनुमान चालीसा के पाठ से कोरोना को भगाने वाली व शराब को औषधि बताकर उसकी मात्रा बताने वाली भोपाल की सांसद को कोरोना होने की खबर बेहद आश्चर्यजनक ?
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 30, 2022
ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करे।
लगता है कि उन्होंने ख़ुद के बताये उपायों का ख़ुद ही उपयोग नही किया..? https://t.co/tzyc1hiFgW
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





