भारत

शाहरुख खान पर बरसी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह, देखिए वीडियो

jantaserishta.com
7 Oct 2021 5:14 PM IST
शाहरुख खान पर बरसी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह, देखिए वीडियो
x

भोपाल: सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ड्रग्स मामले में पकड़े गए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शाहरुख खान को कहा है कि वे कमाते यहां हैं और लगाते पाकिस्तान में हैं। आर्यन के पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे असलियत निकलती जा रही है। देशभक्तों की आज आवश्यकता है और वहीं यहां रहेंगे।

विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ड्रग्स मामले में शाहरुख व बॉलीवुड पर तीखे हमले करते हुए सुनाई दे रही हैं। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हमारे देश में रहने वाले लोगों में से कोई अगर गैर कानूनी काम करता है तो उसे भय होता है। शाहरुख का नाम लिए बिना वे कह रही हैं कि मगर हमारे भारत देश में रहने वाले ये कहते थे भारत में सुरक्षित नहीं हैं।


सांसद प्रज्ञा सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख पर हमला किया कि इन्होंने जब कभी भी सहायता की है तो पाकिस्तान की है। भारत की कभी सहायता नहीं की है। ये कमाते यहां हैं लेकिन लगाते वहां हैं। इनकी असलियत सामने आ रही है। और भी जो बचा है, वह भी जल्द सामने आएगा। सांसद ठाकुर ने कहा कि अब देशभक्तों की आवश्यकता है। देशभक्त ही यहां रहेंगे, वही पनपेंगे।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने ड्रग्स मामले में कहा कि बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमरस है। यहां के लोगों ने इसे अपनाया है। वे धरातल के जीवन को स्वीकार नहीं करते। शाहरुख के बेटे आर्यन के ड्रग्स में पकड़े जाने के संदर्भ में कहा कि बॉलीवुड की दुनिया में जिन लोगों ने ज्यादा पैसा कमाया है और जो लोग अच्छे काम में उस पैसे को नहीं लगाते हैं। उनकी संतान ऐसी ही निकलती हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story