भारत

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बयान, अब दिल्ली पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
10 Oct 2022 3:23 PM IST
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बयान, अब दिल्ली पुलिस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब दिल्ली पुलिस भी इस मामले में एक्शन में आ गई है. पुलिस ने आयोजकों पर बिना अनुमति के कार्यक्रम करने के आरोप में ये मामला दर्ज किया.
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने विराट हिंदू सभा का आयोजन किया था. इसमें नंद नगरी इलाके में बीते दिनों हुए मनीष हत्याकांड का मामला उठाया गया. इस दौरान बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि मनीष की मौत जिहादी तत्वों के चलते हुई है. जब तक सारे हिंदू एकजुट नहीं होते तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. उन्होंने कहा कि जिहादी तत्व दिल्ली में ऐसा कर सकते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां उनकी सरकार है. ऐसे लोगों को हिंदू और पुलिस चाहें तो 24 घंटे में सबक सिखा सकते हैं. उम्मीद है कि मनीष के कातिलों को फांसी पर लटकाया जाएगा.
प्रवेश वर्मा ने कहा था, मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्याओं के लिए एक स्कूल खोलने की कोशिश की थी. गांव के लोगों ने एक साथ आकर उन्हें रोक दिया था. दो-तीन दिन में एलजी से मिलकर इस मसले को लेकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा, यही एकमात्र उपाय है. उनकी दुकान और रेहड़ियों से कोई सामान नहीं खरीदेंगे. हम इनको कोई मजदूरी नहीं देंगे. उन्होंने हाथ खड़े करवाकर लोगों से समर्थन भी मांगा.
AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, भाजपा-RSS का सांसद देश के राजधानी में, खुली सभा में मुसलमानों का बहिष्कार करने की शपथ ले रहा है. RSS के मोहन ने कहा था कि मुसलमानों में झूठा डर फैलाया जा रहा है.
ओवैसी ने कहा, सच तो यही है कि BJP ने मुसलमानों के खिलाफ जंग का आगाज कर दिया है. दिल्ली CM और अमित शाह ने चुप्पी साध ली है. संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत छुआछूत का अंत किया गया था और उसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया गया था. अगर देश की राजधानी में सत्ताधारी पार्टी के सांसद ऐसा कर सकता है तो फिर संविधान की वैल्यू क्या है?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story