भारत

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने की डीसीडब्ल्यू प्रमुख के पद से स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग, एलजी को लिखा पत्र

jantaserishta.com
9 Dec 2022 4:58 PM IST
भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने की डीसीडब्ल्यू प्रमुख के पद से स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग, एलजी को लिखा पत्र
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग की।
वर्मा ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को इस संबंध में पत्र लिखा है।
वर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "स्वाति मालीवाल को पद से हटाने के लिए मैंने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के लिए सत्ता का दुरुपयोग आम बात हो गई है। हर विभाग में धांधली हो रही है। स्वाति मालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कल कोर्ट ने आदेश दिया था।"
उन्होंने आगे कहा, "आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन पर अपने पद का दुरुपयोग करने और नियमों की अनदेखी करते हुए आप पार्टी के स्वयंसेवकों को आयोग में भर्ती करने के आरोप हैं। केजरीवाल सरकार हर रोज भ्रष्टाचार के नए अध्याय गढ़ रही है।"
दिल्ली की एक अदालत ने 6 अगस्त, 2015 से 1 अगस्त 2016 के बीच महिला अधिकार निकाय में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं सहित लोगों को अवैध रूप से नियुक्त करके कथित रूप से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और मौद्रिक लाभ प्राप्त करने के लिए गुरुवार को मालीवाल और तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए।
भाजपा नेता और डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह द्वारा 2016 में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story