बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का आरोप, देखें VIDEO

नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election) से ठीक पहले राज्य में ताबड़तोड़ रैलियों के साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि सुशांत की मौत में कांग्रेस का हाथ है। इसके बाद भी राजद नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांका जिले के शंभूगंज के हाईस्कूल मैदान में ये बात कही।
ये वही कांग्रेस है जिंसने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या करवाई है : BJP सांसद मनोज तिवारी का विवादास्पद बयान.... #SushantSinghRajput #BiharPolls pic.twitter.com/EE7m5abvI5
— News24 (@news24tvchannel) October 25, 2020
सुशांत को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत नितिश सरकार
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर सुशांत की मौत के मामले की जांच को लेकर कोई गंभीर था तो वो थे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उन्होंने तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज होने की बात कही थी। तिवारी ने आगे कहा की बिहारी में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए एनडीए गठबंधन वाली सरकार का आना बहुत जरूरी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





