
फाइल फोटो
बदायूं: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने दिल्ली में स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपति का खुलकर बचाव किया है. शनिवार को बदायूं पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा कि आईएएस खिरवाल दंपति को साजिश के तहत दिल्ली से हटाया गया है. मेनका ने कहा कि मैं खिरवाल दंपति को अच्छी तरह जानती हूं. उन पर जो आरोप लगे हैं, वे पूरी तरह झूठे हैं. मेनका गांधी ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि ये कौन सा तरीका है कि किसी को भी उठाकर कहीं भी फेंक दिया. उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भी अच्छे अधिकारियों की जरूरत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





