भारत

भाजपा सांसद देंगे बिहार पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस

jantaserishta.com
20 July 2023 1:07 PM IST
भाजपा सांसद देंगे बिहार पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस
x
नई दिल्ली: पटना पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए बिहार से भाजपा के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बिहार पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है। संसद भवन परिसर में आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ गुंडों जैसा व्यवहार किया।
उन्होंने अपना परिचय देते हुए पुलिस को यह बताया कि वे सांसद हैं लेकिन परिचय देने के बावजूद गुंडों की तरह व्यवहार करते हुए उनपर लाठियां बरसाई गई। उन्होंने आगे कहा कि यह सांसद के विशेधिकार हनन का मामला बनता है। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सारे मामले की जानकारी दी है और वे आज ही विशेषाधिकार का नोटिस देकर राज्य के पुलिस मुखिया सहित अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story