भारत

भाजपा सांसद ने शाहबाद जाकर पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की

jantaserishta.com
30 May 2023 1:46 PM IST
भाजपा सांसद ने शाहबाद जाकर पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की है। मंगलवार को हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाहबाद जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें हर संभव मदद और सहयोग करने का भरोसा देते हुए परिवार को वित्तीय सहायता भी दी।
पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि हत्या का वीडियो देख कर उनका दिल दहल गया, सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। यह कमी तो पूरी नहीं की जा सकती लेकिन आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story