भारत
जहरीली शराब से मौतों के बाद भाजपा सांसद ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
jantaserishta.com
15 Dec 2022 3:04 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बिहार के हर जिले में जहरीली शराब से हो रही मौतों और अराजकता का मुद्दा उठाते हुए बिहार के औरंगाबाद से भाजपा लोक सभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद राजीव प्रताप रूडी और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद संजय जायसवाल ने गुरुवार को लोक सभा में यह मसला उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की।
आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार जहरीली शराब पिला-पिलाकर लोगों की सामूहिक हत्याएं करा रही है इसलिए उनके खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
सिंह ने कहा कि बिहार में अराजकता के हालात हैं, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य में शराब माफिया और बालू माफिया हावी है। मुख्यमंत्री का नियंत्रण शासन प्रशासन के साथ-साथ अपनी भाषा पर भी खत्म हो चुका है। इसलिए राज्य में महागठबंधन की सरकार को बर्खास्त कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





