भारत

भाजपा सांसद ने लोकसभा में की अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग

jantaserishta.com
13 Feb 2023 5:36 PM IST
भाजपा सांसद ने लोकसभा में की अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से जुड़े बुंदेलखंड के जिलों को अलग कर नया बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग दशकों पुरानी है। अब उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सरकार से अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन करने की मांग कर दी है। सोमवार को लोक सभा में जीरो ऑवर के दौरान भाजपा सांसद चंदेल ने दोनों राज्यों से जुड़े बुंदेलखंड के हिस्सों को अलग कर एक नए बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग करते हुए कहा कि बुंदेलखंड एक विशेष प्रकार का क्षेत्र है, जिसकी अपनी एक अलग संस्कृति है। बुंदेलखंड को केवल जमीन का एक टुकड़ा न समझकर इसे एक नया राज्य बनाया जाए।
उन्होंने अलग राज्य की मांग को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक इस क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाया जाना चाहिए। ताकि उस इलाके में ऑर्गेनिक खेती, रोजगार, पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिले।
भाजपा सांसद ने बुंदेलखंड में चलाई जा रही विकास योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामकाज की भी तारीफ करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, एक्सप्रेस वे बना है, रिवर लिंकिंग परियोजना पर काम हो रहा है, सिंचाई और पेयजल का प्रबंध हुआ है। आकांक्षी क्षेत्र में शामिल होने के कारण सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ बुंदेलखंड को मिल रहा है इसके लिए वे केंद्र और प्रदेश सरकार के आभारी हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तमाम समस्याओं और मांगों का जिक्र करते हुए एक नया राज्य बुंदेलखंड बनाने की मांग भी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story