भारत

बीजेपी MLA के बोल- राजनैतिक आतंकवादी है AIMIM नेता Asaduddin Owaisi

jantaserishta.com
30 Jun 2021 6:07 PM IST
बीजेपी MLA के बोल- राजनैतिक आतंकवादी है AIMIM नेता Asaduddin Owaisi
x

फाइल फोटो 

बलिया. अपने विवादित बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) 'राजनैतिक आतंकवादी' का रूप लेते जा रहे हैं. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है.'' उन्होंने कहा कि ओवैसी को भारत की धर्म-निरपेक्षता पर तभी तक विश्वास है, जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है.

इस बीच, एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान पर कहा, ''यह उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है.''
शौकत अली ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें ''राजनैतिक आतंकवाद'' जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है. सुरेन्द्र सिंह, ओवैसी पर समाज को खंडित करने का आरोप लगा रहे हैं, मगर यह जगजाहिर है कि ''खुद भाजपा ही समाज को भड़काने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है.''
वहीं सुरेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि ''पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है.'' उन्होंने कहा, ''केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के हालात पर नजर रखे हुए है और सम्भव है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story