भारत

BJP विधायक के बेटे ने SDM को दिखाया रौब, गाड़ी हुई जब्त

jantaserishta.com
3 April 2026 4:26 PM IST
BJP विधायक के बेटे ने SDM को दिखाया रौब, गाड़ी हुई जब्त
x
वीडियो हुआ वायरल.
नैनीताल: नैनीताल की माल रोड पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया. जाम के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाने पर वहां मौजूद एसडीएम ने उन्हें रोक लिया.
विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से तीखी बहस की और मुख्यमंत्री का नाम लेकर धौंस जमाने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले. इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फॉर्च्यूनर कार (UP 33 V 0003) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया.
माल रोड पर जाम के बीच जब एसडीएम ने हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र उल्टा उनसे ही भिड़ गया. आरोप है कि उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए रौब दिखाया और वाहन छोड़ने का दबाव बनाया. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीर भी हैरान रह गए.
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की, तो मौके पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया. जो विधायक पुत्र कुछ देर पहले रसूख दिखा रहा था, अब उसे अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए कचहरी की दौड़ लगानी पड़ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story