भारत

करोड़ों की रिश्वत लेते भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, 1.7 करोड़ नकदी बरामद

Shantanu Roy
2 March 2023 11:29 PM IST
करोड़ों की रिश्वत लेते भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, 1.7 करोड़ नकदी बरामद
x

न्यूज़ क्रेडिट: आज तक

लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई
बेंगलुरु। बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई है. इस मामले में विधायक ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है. गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. सूत्रों का कहना है कि 40 लाख रिश्वत के अलावा कार्यालय में तलाशी के दौरान 1.7 करोड़ रुपये भी मिले हैं.
आशंका जताई जा रही है कि ये पैसे भी रिश्वत से जुड़े हो सकते हैं. बेटे की गिरफ्तारी पर विधायक मदल का कहना है, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मीडिया के जरिए पता चला है. मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है क्योंकि वह अब लोकायुक्त के साथ है. मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है."
Next Story