भारत
भाजपा विधायकों ने कहा, 'इस बजट से होगी विकसित दिल्ली की शुरुआत'
jantaserishta.com
24 March 2025 11:23 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। इसके पहले रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत अन्य मंत्रियों के साथ बजट सत्र से पहले दिल्ली विधानसभा में खीर समारोह में हिस्सा लिया। दिल्ली सरकार के इस बजट पर भाजपा विधायकों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।
भाजपा विधायक संजय गोयल ने कहा, "विकसित दिल्ली की शुरुआत इस बजट से होगी और हमारी मुख्यमंत्री मंगलवार को सदन में बजट पेश करेंगी। आज खीर सेरेमनी के साथ इसका शुभारंभ हो रहा है।" भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा, "जिस तरह लोकसभा में केंद्रीय बजट से पहले हलवा समारोह होता है, उसी तरह दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रतीकात्मक परंपरा के रूप में खीर समारोह की शुरुआत की गई है। आगामी बजट से "सबका साथ, सबका विकास" नीति के अनुरूप सभी के लिए मिठास और विकास लाने की उम्मीद है।"
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, दिल्ली में खुशहाली के दिन आने वाले हैं। 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ-साथ विकसित दिल्ली का सपना भी निःसंदेह पूरा होगा।" भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा, "मेरा मानना है कि यह एक बेहतरीन बजट होगा, क्योंकि दिल्ली में अब डबल इंजन वाली सरकार है। यह एक ऐतिहासिक बजट होगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली के लोगों की मेहनत की कमाई के एक-एक रुपये का सदुपयोग हो, जो पिछली सरकारों के दौरान नहीं किया गया।"
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा," जब अर्थव्यवस्था एक महिला के हाथ में होती है, तो यह हमेशा फलती-फूलती है। यह बजट दिल्ली के आर्थिक विकास को गति देगा, शहर के लिए कल का दिन ऐतिहासिक दिन बनेगा।" बता दें कि रेखा गुप्ता मंगलवार को दिल्ली सरकार का पहला बजट विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





