भारत

डीएम के आवास पर धरना: बीजेपी विधायक का हंगामा, कहा- SP ने ऑफिस में मारा, दिखाया फटा हुआ कुर्ता, आप भी देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 April 2021 5:18 PM IST
डीएम के आवास पर धरना: बीजेपी विधायक का हंगामा, कहा- SP ने ऑफिस में मारा, दिखाया फटा हुआ कुर्ता, आप भी देखें वीडियो
x
आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से बीजेपी विधायक धीरज ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक फटा हुआ कुर्ता दिखाकर आरोप लगा रहे हैं कि जिले के एसपी ने उन्हें ऑफिस में मारा है. वीडियो में विधायक सड़क पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है.

रानीगंज से विधायक हैं धीरज ओझा
धीरज ओझा प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं. विधायक जिस वक्त हंगामा कर रहे थे उस दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी नजर आ रही है. वीडियो में विधायक जोर-जोर से चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं.
बीजेपी विधायक धीरज ओझा डीएम आवास पर धरने पर बैठ गए हैं. विधायक ने जमीन में लेटकर जमकर हंगामा किया. बीजेपी विधायक ने एसपी पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और डीएम के कार्यालय से फटे कपड़े में बाहर निकले.
बता दें कि, वोटर लिस्ट नाम जुड़वाने को लेकर बीजेपी विधायक डीएम आवास पर धरने पर बैठे थे. डीएम और एसपी आवास पर मौजूद थे. मामला प्रतापगढ़ के डीएम कार्यालय का है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story