भारत

बीजेपी विधायक के भतीजे को शूटर्स ने उतारा मौत के घाट, बाजार में कत्ल

jantaserishta.com
6 March 2024 12:43 PM IST
बीजेपी विधायक के भतीजे को शूटर्स ने उतारा मौत के घाट, बाजार में कत्ल
x
हथियार बरामद करने की बात पुलिस कह रही है।
कटिहार: बिहार के कटिहार में बीजेपी विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान को बुधवार सुबह गोलियों से भून दिया गया। इसके बाद शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। वारदात नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला रेलवे स्टेशन जाने वाले फुट ओवरब्रिज के समीप हुई। बदमाशों ने नीरज पासवान को गोली मारी। घटना के बाद जख्मी हालत में नीरज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर एएसपी शशि शंकर कुमार ,नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्तर पर पहुंचे और छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार बरामद करने की बात पुलिस कह रही है।
मृतक नीरज पासवान का शव कटिहार मेडिकल कॉलेज में रखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । घटना के बाद ड्राइवर टोला में तनाव का माहौल व्याप्त है। बता दें कि नीरज पासवान रेल कर्मी दिनेश पासवान के पुत्र हैं एवं कोढ़ा से बीजेपी की विधायक कविता पासवान के भतीजे हैं। स्थानीय लोग इस घटना को पूर्व में घटित मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड से जोड़ कर देख रहे हैं। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि नीरज पासवान बुधवार सुबह ड्राइवर टोला स्थित अपने घर के पास थे। तभी अचानक बाइक से बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। 6 गोली लगने के कारण नीरज की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग नीरज को जीवित समझकर अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने इलाज करने से पूर्व उन्हें मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story