भारत

भाजपा विधायक के चालक की हत्या, शव के साथ परिजनों ने हाईवे किया जाम

jantaserishta.com
4 Jun 2026 11:24 AM IST
भाजपा विधायक के चालक की हत्या, शव के साथ परिजनों ने हाईवे किया जाम
x
हमले में चालक के वृद्ध माता-पिता और मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की बुधवार देर रात जमीन विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमले में चालक के वृद्ध माता-पिता और मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्याकांड के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह शव के साथ रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किए रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजकुमार यादव कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार यादव झुमरीतिलैया में एक कार्यक्रम में ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में लौटे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव में जमीन को लेकर उनके परिजनों के साथ कुछ लोग विवाद कर रहे है। सूचना मिलने पर राजकुमार तत्काल गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान उन पर धारदार हथियार और कुदाल से हमला कर दिया गया। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उनके पिता दशरथ यादव, मां सुधा देवी और बेटी सोनिका कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ रांची-पटना हाईवे जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया गया कि जमीन विवाद की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने घटना से पहले ही पुलिस को स्थिति से अवगत कराया था और मौके पर पुलिस भेजने का अनुरोध किया था। हालांकि, पुलिस समय रहते विवाद को नियंत्रित नहीं कर सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं और घायल परिजनों का हालचाल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story