बीजेपी MLA की बेटी बोलीं- पिता का अपहरण हुआ, पुलिस ने जारी किया ये वीडियो

लखनऊ: यूपी की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी भूचाल आ गया जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी छोड़ सपा का दामन थाम लिया. उन्होंने दावा भी किया कि उनके साथ और भी विधायक सपा में आने वाले हैं. अब उस एक बयान के बाद से ही तीन विधायक सपा में शामिल हो चुके हैं. वहीं औरैया जिले की बिधूना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य गायब बताए जा रहे हैं. उनकी बेटी ने दावा कर दिया है कि उनका अपहरण कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस की तरफ से आया ताजा बयान कुछ और ही कहता है.
माननीय विधायक विनय शाक्य बिधूना,शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल अपनी मां के साथ मौजूद है।अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है,प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित है जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया @vermaabhishek25 द्वारा दी गई बाइट @Uppolice @igrangekanpur @adgzonekanpur pic.twitter.com/1aZiekdnUa
— Auraiya Police (@auraiyapolice) January 11, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





