भारत

भाजपा विधायक की कार का एक्सीडेंट, एक की गई जान

jantaserishta.com
8 Sept 2022 1:31 PM IST
भाजपा विधायक की कार का एक्सीडेंट, एक की गई जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

विदिशा: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक लीना जैन सहित चार अन्य लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। जबकि विधायक के एक रिश्तेदार की मौत हो गई। यह हादसा विदिशा जिले में तब हुआ जब गाय को बचाने के चक्कर में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। शहर के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि हादसा बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच बगरोद चौराहे के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि सड़क पर एक गाय को बचाने की कोशिश में कार ट्रक से टकरा गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैभव जैन ने कहा कि घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कार सवार प्रेम बाई जैन (85) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक विदिशा के बसोदा से विधायक लीना जैन की सास थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक और चार अन्य घायलों की हालत गंभीर नहीं है।
विधायक के पति ने कहा कि वे पर्युषण उत्सव के दौरान ग्यारसपुर के एक मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस वाहन में लीना जैन और उनकी मां यात्रा कर रहे थे, उसके पीछे उनकी कार थी। बीजेपी विधायक कार में आगे बैठी हुई थीं। हादसे के वक्त एयर बैग खुलने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। वहीं उनकी सास के सिर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story