भारत

गणेश उत्सव को लेकर भाजपा विधायक का आरोप, कहा- पश्चिम बंगाल जैसी हो गई है मुंबई की स्थिति

Deepa Sahu
8 Aug 2021 11:12 AM GMT
गणेश उत्सव को लेकर भाजपा विधायक का आरोप, कहा- पश्चिम बंगाल जैसी हो गई है मुंबई की स्थिति
x
भारतीय जनता पार्टी के विधायर नितेश राणे ने कहा कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हैं,

भारतीय जनता पार्टी के विधायर नितेश राणे ने कहा कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हैं, जहां दुर्गा पूजा उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव मंडलों के लिए राज्य सरकार के नए नियमों के अनुसार यह उत्सव मना पाना मुश्किल है। हमने राज्यपाल को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।

भाजपा विधायक ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कुछ समय पहले अन्य धार्मिक उत्सव तो मनाए जा रहे थे, उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। तो केवल हिंदू क्यों? हिंदू धर्म खतरे में है। हमने राज्यपाल से कहा है कि हमारे उत्सव की सुरक्षा करें अन्यथा ठाकरे सरकार धीरे-धीरे ये उत्सव खत्म कर देगी।'


Next Story