भारत

बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
23 Aug 2022 10:24 AM IST
बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे. हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं. इतना ही नहीं, दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story