भारत

जब ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, देखें VIDEO

jantaserishta.com
16 Jan 2023 2:24 PM IST
जब ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, देखें VIDEO
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में बीजेपी विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क मुंह पर लगाकर विधानसभा सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों को कहना है कि दिल्ली सरकार दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस शुरू हो गई। बीजेपी विधायक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विधानसभा के सदन में पहुंच गए। बढ़ते हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया फिर आधे घंटे के लिए और अब सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद बिधूड़ी अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए।
शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा का सत्र बुलाया था। यह शीतकालीन विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू हुआ। और विधानसभा का सत्र शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों और बीजेपी के विधायकों के बीच बहस शुरू हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story