भारत
भाजपा MLA का 6 हजार प्रति वोट देने का वादा, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत
jantaserishta.com
25 Jan 2023 4:43 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बैंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली ने एक जनसभा में प्रति वोट 6,000 रुपये नकद देने की घोषणा की थी, इसी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि शिकायत भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच करने के लिए सौंपी गई है। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र के उद्देश्यों को विफल कर चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास है।
शिकायत बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत प्रस्तुत की।
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली ने मंगलवार को एक जनसभा में ऐलान किया कि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार एक हजार रूपए के उपहार बांट रहे हैं और भविष्य में भी देंगे। कुल मूल्य 3,000 रुपये को पार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा, मतदाता प्रति वोट छह हजार रुपये पाकर वोट डाल सकते हैं।
सिद्दारमैया ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता में आने के लिए 30,000 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है।
उन्होंने कहा, भाजपा को पता है कि वह चुनाव में हार जाएगी। पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार के माध्यम से भारी धन जमा किया है। भाजपा को एक विवेकपूर्ण, सही चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





