भारत

भाजपा विधायक ने की ओवैसी की तारीफ, कांग्रेस को दी नसीहत

jantaserishta.com
25 May 2025 12:48 PM IST
भाजपा विधायक ने की ओवैसी की तारीफ, कांग्रेस को दी नसीहत
x

फाइल फोटो

ओवैसी से सीखने की सलाह दी.
नई दिल्ली: एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ‘देश की बात आने पर एकजुट’ होने वाले बयान का भाजपा विधायक हरीश खुराना ने समर्थन किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को ओवैसी से सीखने की सलाह दी।
भाजपा विधायक हरीश खुराना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जो वह कर रहे हैं, यह अच्छी बात है। मगर मुझे लगता है कि कुछ विपक्षी नेताओं को यह सलाह मिलनी चाहिए कि जब देश की बात आती है, तो कोई भी देश से ऊपर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे कुछ विपक्षी नेता, खासकर कांग्रेस के कुछ नेता ऐसी भाषा बोल रहे हैं जो पाकिस्तान के पक्ष में जाती लगती है। उनके शब्दों को पाकिस्तानी मीडिया में कोट किया जा रहा है, जो सही संदेश नहीं देता। मुझे लगता है कि देश की जनता भी यह सब देख रही है। उन्हें भी पता है कि कौन देश के साथ है और कौन नहीं। वक्त आने पर देश के ‘जयचंदों’ को जवाब जरूर मिलेगा।"
भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, "यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण। पिछले 11 वर्षों में देश ने जिस तरह से प्रगति की है, वह उल्लेखनीय है। पहले हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने थे, लेकिन आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। प्रधानमंत्री का सपना है कि हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।"
'मन की बात' कार्यक्रम पर हरीश खुराना ने कहा, "मन की बात कार्यक्रम कभी राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होता, यह एक सामाजिक कार्यक्रम होता है, जिसमें सामाजिक संदेश दिया जाता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी कई सालों से लोगों के मुद्दे उठाते आ रहे हैं और प्रेरणादायक संदेश देते आ रहे हैं, उससे हमें प्रेरणा मिलती है। निश्चित तौर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम हुआ है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story