भारत

नहीं रहे बीजेपी विधायक, बैठक के दौरान आया हार्ट अटैक

jantaserishta.com
2 Jan 2026 5:42 PM IST
नहीं रहे बीजेपी विधायक, बैठक के दौरान आया हार्ट अटैक
x
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बरेली: बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि डॉ श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. वह फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. मीटिंग के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीजेपी विधायक के निधन पर शोक प्रकट किया है. एक्स पर शेयर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, 'जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.'
साल 2022 में बीजेपी के उम्मीदवार डॉ श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर सीट से दूसरी बार जीत हासिल की थी. उससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के डॉक्टर सियाराम सागर को हराया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story