बीजेपी MLA बाल-बाल बचे, कार में लोडर ने मारी टक्कर, 5 लोग घायल

उन्नाव. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही प्रत्याशियों पर हमले की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. अब उन्नाव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भाजपा प्रत्याशी ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है. पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बतााय कि उनके काफिले में शामिल एक कार में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क से नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार विधायक के साढ़ू समेत 5 लोग घायल हो गए. भाजपा प्रत्याशी और पुरवा विधायक बाल-बाल बच गए. घायलों को पहले स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया. बता दें कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई. इस हमले में ओवैसी बाल-बाल बच गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





