
x
छिंदवाड़ा (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं, मगर वे विधानसभा चुनाव में टिकट अपने संगठन से जुड़े नेताओं को ही देंगे। छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे कमलनाथ से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि भाजपा के कुछ विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने के दावे किए जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में है वे तो रहेंगे ही क्योंकि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा लेकिन अपने संगठन से जुड़े नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देंगे।
कमलनाथ का यह बयान आने के बाद सियासी हलकों में चचार्ओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की ओर से लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि भाजपा के विधायकों की नजर कांग्रेस पर है। अब कमल नाथ ने भी इस पर मुहर लगा दी है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस की सरकार सिर्फ इसलिए गिर गई थी, क्योंकि कांग्रेस के विधायकों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





