भारत

बीजेपी MLA ने इलाके की मांस की दुकानें करवाई बंद, दुकानदारों को दी ये धमकी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 Dec 2021 11:43 AM IST
बीजेपी MLA ने इलाके की मांस की दुकानें करवाई बंद, दुकानदारों को दी ये धमकी, देखें वीडियो
x
जानिए पूरा मामला।

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर चर्चा में हैं. ऐसा लगता है कि नंदकिशोर गुर्जर के आगे कायदे और कानून कोई मायने नहीं रखते.

सोमवार को वह फिर उन दुकानों पर पहुंचे जहां मुर्गा बिकता है. उन्होंने वहां दुकानदारों से दुकानें बंद करवा दीं. नंदकिशोर गुर्जर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह लोनी में किसी भी सूरत में मुर्गा नहीं बिकने देंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि इससे दो दिन पहले भी इसी तरीके से विधायक ने मुर्गे की दुकानें बंद करवाई थीं. इसके बाद सोमवार को भी विधायक सरकारी और निजी सुरक्षा के साथ थे और उन्होंने मुर्गे वाली दुकानें बंद करा दीं.
एक दुकान पर पहुंचकर तो लोनी विधायक ने यह कह दिया कि लोनी में इलीगल काम नहीं चलेगा, और ऐसा काम करना है तो दिल्ली चले जाओ.
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कुछ दिन पहले पुलिस पर भी आरोप लगाए थे, जिनमें वह पुलिस पर गलत और अवैध कार्य कराकर वसूली करने का आरोप लगा रहे थे. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कप्तान को पत्र भी लिखा था और शायद कुछ कारवाई ना होता देख खुद ही मोर्चा संभाल कर मांस की दुकानें बंद कराने लगे.
चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में हो सकता है विधायक जी लोकप्रियता बटोरना चाह रहे हों. पर सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story