देखें पूरा वीडियो: बीजेपी विधायक आग बबूला हो गए, जानें पूरा माजरा

एटा: यूपी के एटा जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर अचानक अधिकारियों पर भड़क गए। विधायक ने इस दौरान अफसरों और कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने अधिकारियों को देख लेने की भी चेतावनी दे डाली। विधायक को आग बबूला देख तहसीलदार ने उन्हें शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन विधायक के तेवर कम नहीं हुए। विधायक के तीखे तेवर का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीट कैसे नहीं लगी,क्या ऊपर से आदेश है #विधायक नहीं बैठेगा,तमाशा बना रखा है,तुम लोग डकैती डाल रहे हो हम बताएंगे.
— Shubham Srivastava (@ShubhamKlive) June 4, 2022
संपूर्ण समाधान दिवस में सीट न मिलने से भड़के 103 अलीगंज से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर।@SatyapalMLA @myogioffice @UPGovt @suryakantvsnl @DM_Etah #Etah#UttarPradesh pic.twitter.com/ZzQIdQe8ra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





