भारत
मंत्री के सामने ही बीजेपी विधायक भड़कीं, अधिकारियों को दे दी सीधी चेतावनी
jantaserishta.com
9 Nov 2024 12:18 PM IST

x
फाइल फोटो
कहा- अधिकारी भ्रष्ट हैं.
जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार में सुनवाई न होने से भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का अपनी ही सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है. अजमेर में मंत्री के सामने ही बीजेपी विधायक अनिता भदेल आक्रोशित हो गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भ्रष्ट हैं. पैसे लेकर काम करते हैं.
उन्होंने कहा, 'अगर इसी तरह चलता रहा तो मैं इन्हें मारूंगी.' दरअसल नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा अजमेर में जनसुनवाई के लिए गए थे. यहां अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल गुस्सा हो गईं. विधायक ने कहा कि अधिकारी बिना किसी गलती के लोगों के घर और गोदाम सीज कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि न तो नोटिस दिया जा रहा है और न ही कागज देखे जा रहे हैं. गैस गोदाम सीज होने से 15 हजार उपभोक्ता परेशान हैं. सबके पास वैध कागज हैं. मगर उपायुक्त समेत कोई भी अधिकारी विधायक का फोन तक नहीं उठाता है. अगर फोन कर दिया तो पीड़ित व्यक्ति के मिलने जाने पर कहता है कि विधायक से फोन करवाया है, अब 50 हजार रुपये और दो.
विधायक जिद करने लगीं कि मंत्री के सामने ही उपायुक्त को फोन लगाया जाए. फोन लगाया गया तब भी उपायुक्त ने फोन नहीं उठाया. उसके बाद मंत्री ने भी विधायक को आश्वासन दिया कि मैं इस पूरे मामले को दिखाऊंगा और कोई अधिकारी नहीं सुनता है तो कार्रवाई करेंगे. हालांकि विधायक की शिकायत के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने उपायुक्तों को हटाया तो नहीं बस उनके जोन बदल दिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





