भारत

महिला पर भड़के बीजेपी विधायक, दुर्व्यवहार करते दिखे

jantaserishta.com
3 Sept 2022 2:27 PM IST
महिला पर भड़के बीजेपी विधायक, दुर्व्यवहार करते दिखे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा विधायक की ओर से महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। BJP विधायक अरविंद लिंबावली ने महिला को गाली भी दी है। यह घटना तब की है जब MLA को महिला शिकायत भरा पत्र सौंपने पहुंची थी। इस पत्र में बेंगलुरु के वरथुर में बारिश के बाद होने वाली समस्याओं को उठाया गया था।
घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि विधायक से महिला बात करने की कोशिश करती है लेकिन नाकाम रहती है। एमएलए को महिला शिकायत भरी चिट्ठी दिखाती है तो वो उसे गुस्से में छिन लेते हैं। मौके पर पुलिसकर्मी समेत दूसरे लोग भी मौजूद हैं। विधायक को महिला से तेज आवाज में बात करते और डांटते देखा जा सकता है।
कुछ दिनों पहले विधायक अरविंद की बेटी ने पुलिस से बदसलूकी की थी। दरअसल, पुलिस ने उनकी बेटी को ओवरस्पीड में कार चलाने और रैश ड्राइविंग के लिए रोका था। बीएमडब्ल्यू कार में सवार विधायक की बेटी ने पुलिस विभाग से जुड़ी एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। यह घटना विधानसभा के पास ही स्थित कैपिटल होटल के नजदीक हुई थी, जहां भाजपा की मीटिंग चल रही थी।
ओवरस्पीड होने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोका था। इस पर विधायक की बेटी और पुलिस वालों के बीच बहस हो गई थी। विधायक की बेटी का कहना था कि उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और उसे जाने दिया जाए, जबकि पुलिस इस बात पर अड़ी थी कि उनकी स्पीड ज्यादा थी। इसी बहस के बीच उसने कहा कि मैं विधायक की बेटी हूं। उसने कहा कि उस पर इस मामले में केस नहीं हो सकता।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story