भारत

बीजेपी विधायक की कोरोना से मौत, नहीं रहे जुगल किशोर बागरी

Admin2
10 May 2021 1:21 PM GMT
बीजेपी विधायक की कोरोना से मौत, नहीं रहे जुगल किशोर बागरी
x
निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

सतना। प्रदेश के सियासी गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे कोरोना पॉजिटिव थे और उनका चिरायु अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन सोमवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि जुगल किशोर बागरी सतना जिले के रैगांव सीट से विधायक थे। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद विधायक जुगल किशोर बागरी को राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका लंग्स में 30 प्रतिशत तक संक्रमण की चपेट में आ गया था।

बता दें कि जुगुल किशोर बागरी पांचवीं बार भाजपा से विधायक बने थे। वे 1993 में पहली, 1998 में दूसरी, 2003 में तीसरी, 2008 में लगातार चौथी बार विधायक बनकर इतिहास रचा था। हालांकि 2013 में बढ़ती उम्र को देखते हुए पार्टी ने उनकी जगह बड़े बेटे पुष्पराज बागरी को टिकट दिया था, लेकिन बसपा की उषा चौधरी से पुष्पराज हार गए थे। इसके बाद एक बार फिर जुगुल किशोर बागरी पर ही पार्टी ने भरोसा किया तो 2018 में पांचवी बार विधायक बने। वे 2003 में उमा भारती की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन एक लोकायुक्त के प्रकरण के कारण मंत्री पद गवांना पड़ा था।

Next Story