Top News

भाजपा MLA पहुंचे सलाखों के पीछे, दुष्‍कर्म मामले में दोषी करार

jantaserishta.com
12 Dec 2023 3:46 PM IST
भाजपा MLA पहुंचे सलाखों के पीछे, दुष्‍कर्म मामले में दोषी करार
x

सोनभद्र: दुद्धी क्षेत्र से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड़ को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक रामदुलार गोंड़ को दोषी पाया गया है। वर्ष 2014 में प्रधानपति रहते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी लगा था। आगामी 15 दिसंबर को सजा का ऐलान किया जाएगा।

दुष्कर्म का एक और मामला

कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ दिसंबर को दुष्कर्म के बाद 11 साल की बालिका की गला दबाकर हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जांच-पड़ताल के सिलसिले में शाम को घटनास्थल पर ले गई थी, जहां उसने पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। वह बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका के साथ आठ दिसंबर को गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने तरयासुजान थाने की पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसी दिन से पुलिस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार को इस घटना के लिए जिम्मेदार युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही थी। इसी सिलसिले मेंं बरामद कपड़े और मोबाइल सहित घटना के बारे में जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीम उसे सोमवार की शाम को घटनास्थल पर ले जा रही थी कि भुलिया नहर के पास उसने पुलिस का हथियार छीन लिया और फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इस अभियुक्त का नाम चांद मोहम्मद है, जो बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटहिनिया सिपाया ढाला का निवासी है। उसके खिलाफ तरयासुजान थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story