भारत

ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए BJP विधायक, पप्पू यादव ने भी लताड़ा, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
29 Dec 2021 11:01 AM IST
ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए BJP विधायक, पप्पू यादव ने भी लताड़ा, वीडियो वायरल
x
दलित छात्रा के साथ रेप-हत्या का मामला।

वैशाली: अपने बागी तेवर के लिए जाने जाने वाले पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अबकी बार बीच बाजार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक की क्लास लगा दी. बीजेपी विधायक भी ऐसे वैसे नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एकदम खासम ख़ास. पप्पू यादव ने नित्यानंद राय का नाम लेकर बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान की क्लास ली.

ये पूरा मामला एक दलित छात्रा की रेप और हत्या का है. बिहार के वैशाली जिले के तिसिऔता में एक दलित छात्रा के गायब होने के 6 दिन बाद उसका शव मिला था. आरोप है कि छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई. आरोप गांव के 5 युवकों पर लगा, जिसके बाद पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लेकिन हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में जबरदस्त गुस्सा है. गुस्सा पुलिस के साथ नेताओं के लिए भी दिख रहा है. पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे तो भाजपा के स्थानीय विधायक लखेंद्र पासवान भी अपने दल बल के साथ पहुंच गए.
लेकिन स्थानीय विधायक को देख ग्रामीण भड़क गए और विधायक के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. स्थानीय भाजपा विधायक न केवल विधायक है, बल्कि पीड़ित छात्रा के पंचायत के रहने वाले हैं, लेकिन वारदात के 6 दिनों बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने से ग्रामीण भड़क गए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने विधायक लखेंद्र पासवान को अपने साथ बिठा लिया और वारदात के बाद भी स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के नहीं आने को लेकर विधायक की क्लास लेने लगे, तो विधायक लखेंद्र पासवान ने मंत्री नित्यानंद राय के कल तक पहुंचने की बात कहने लगे.
मौके पर मौजूद ग्रामीण कौशल कुमार ने कहा कि 5 दिन बाद आए हैं विधायकजी जबकि उनके पंचायत में ही बच्ची का घर है, अभी तक कोई खोज खबर नहीं लिया, इसलिए विरोध हो रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story