भारत

भीड़ के बीच भाजपा विधायक पर हमला, महिला ने सबके सामने कर दी चप्पल से धुनाई

jantaserishta.com
9 Jan 2022 6:35 PM IST
भीड़ के बीच भाजपा विधायक पर हमला, महिला ने सबके सामने कर दी चप्पल से धुनाई
x
देखें वीडियो।

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला ने भाजपा विधायक की चप्पल से पिटाई कर दी। महिला भाजपा की महिला कार्यकर्ता बताई जा रही है। इस घटना के दौरान भाजपा विधायक मदन दिलावर भी वहां मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि महिला पंचायत चुनाव में हार से नाराज थी।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसमें वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी हेमलता मेहरा ने चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में हेमलता अपने प्रतिद्वंदी से हार गई थी। वहीं करीब तीन दिन पहले रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर कॉलेज सौंदर्यीकरण को लेकर चेचट में चल रहे धरने को खत्म करवाने आए थे।
इस दौरान मौके पर भाजपा महिला प्रत्याशी हेमलता मेहरा भी मौजूद थी। वहीं स्थानीय नेता नितिन शर्मा भी विधायक के साथ मौजूद थे। अचानक हेमलता ने भाजपा की हार का ठीकरा नितिन पर फोड़ दिया। देखते ही देखते नितिन पर हेमलता ने चप्पल से हमला कर दिया। दोनों के बीच काफी समय तक बहस होती रही। वहीं नितिन ने भी महिला कार्यकर्ता को मारने तक की धमकी दे डाली। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस ने हेमलता को अपने साथ ले गई।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story