भारत

भाजपा विधायक आशीष शेलार ने आशा भोसले संग मनाया ‘भैया दूज’ का पर्व, लिया आशीर्वाद

jantaserishta.com
3 Nov 2024 3:13 PM IST
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने आशा भोसले संग मनाया ‘भैया दूज’ का पर्व, लिया आशीर्वाद
x
मुंबई: देशभर में आज ‘भैया दूज’ का पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच, ‘महाराष्ट्र भूषण’ और मशहूर सिंगर आशा भोसले ने रविवार को ‘भैया दूज’ के पर्व पर भाजपा नेता आशीष शेलार को आशीर्वाद दिया। मुंबई के भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार हर साल रक्षाबंधन और ‘भैया दूज’ के पर्व पर आशा भोसले से राखी बंधवाते और आशीर्वाद लेते हैं। इसी के मद्देनजर वह ‘भैया दूज’ के अवसर पर आशा भोसले से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता ने उनके साथ ‘भैया दूज’ का पर्व मनाया और उनका आशीर्वाद भी लिया।
विधायक अशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह आशा भोसले से आशीर्वाद लेते और तिलक कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता ने अपनी बहन को एक अनोखा तोहफा भी दिया है। उन्होंने दीपावली से पहले बांद्रा पश्चिम रिक्लेमेशन में आशा भोसले के नाम से 'आशा सरगम सागर' नामक एक खूबसूरत गार्डन बनाया है, जिसमें सिंगर आशा की खूबसूरत तस्वीरें लगाई गई हैं।
साथ ही इस गार्डन में रोजाना आने वाले लोगों को आशा भोसले के मराठी-हिंदी गाने सुनने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। चुनाव की घोषणा से पहले आशा ने इस गार्डन का उद्घाटन किया था। बता दें कि ‘भैया दूज’ का यह पर्व भाई और बहन के बीच के प्रेम और रिश्ते को मजबूत करता है। भैया दूज त्योहार में बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए काफी अहम है। हिंदू धर्म के लोगों में भैया दूज मनाने की अलग-अलग परंपरा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story