भारत

भाजपा विधायक ने सिपाही पर लगाया उगाही का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

jantaserishta.com
21 Oct 2025 8:09 PM IST
भाजपा विधायक ने सिपाही पर लगाया उगाही का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपों ने हलचल मचा दी है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में तैनात सिपाही कय्यूम अली पर अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विधायक ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करने और आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की है। पूरा मामला तब सुर्खियों में आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिपाही कय्यूम अली पैसों का लेनदेन करते हुए देखा गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि लोनी में किसी भी तरह के अवैध कार्य के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार या उगाही में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई तय है।
नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और जनता का भरोसा कमजोर करती हैं। गुर्जर ने कहा कि अगर ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि पुलिस अपने ही कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सिपाही के साथ-साथ उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों की भी विभागीय जांच की जाए।
विधायक ने कहा कि विभाग को वीडियो को पुराना बताकर मामले से पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए। वीडियो नया हो या पुराना, भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नंदकिशोर गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को राज्य स्तर पर उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
हालांकि, उन्होंने वर्तमान पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ की पुलिसिंग की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कमिश्नर रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story