भारत
महिला बीजेपी विधायक पर लगाया गाली-गलौज का आरोप, MLA का बयान भी आया
jantaserishta.com
14 Aug 2026 4:30 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
इटावा: इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का अभद्र भाषा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में विधायक गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान विवादित और गंदी भाषा का प्रयोग करती दिख रही हैं.
यह घटना तब हुई जब सपा के लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता और ग्रामीण परशुराम की मूर्ति लगवाने की मांग लेकर पहुंचे थे. सपा नेताओं का आरोप है कि विधायक ने गालियां दीं और बाद में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया, जबकि विधायक ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है.
विधायक सरिता भदौरिया का कहना है कि सपा कार्यकर्ता बिना पूर्व सूचना के लेटर पैड पर साइन कराने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे. उन्होंने गाड़ी घेरकर बदतमीजी की और उनके यहां एक लड़के के साथ मारपीट भी की. विधायक के मुताबिक, उनकी छवि खराब करने के लिए अधूरा वीडियो पोस्ट किया गया है.
सपा के लोहिया वाहिनी जिला महासचिव रेशु चौधरी और प्रदेश सचिव गोपाल यादव का आरोप है कि विकास कार्य और मूर्ति की मांग करने पर विधायक ने बदतमीजी की. सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस भेजकर लड़कों पर फर्जी मुकदमे और एससी/एसटी एक्ट लगवाया गया है. उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





