भारत

एजेंसी का दुरुपयोग कर रही भाजपा : प्रियंका कक्कड़

jantaserishta.com
15 Jan 2025 5:05 PM IST
एजेंसी का दुरुपयोग कर रही भाजपा : प्रियंका कक्कड़
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा ईडी को कथित शराब नीति घोटाले की जांच के आदेश दिए जाने को एजेंसी का दुरुपयोग बताया।
गृह मंत्रालय के ईडी को शराब नीति घोटाले की जांच के आदेश दिए जाने पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "वे लोग 2020 नवंबर से क्या कर रहे थे? किस हिसाब से उन्होंने अरविंद केजरीवाल और हमारे अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया और दो साल से ऊपर उन्हें जेल में रखा, जब उनके पास परमिशन नहीं थी। पीएमएलए कोर्ट ने कहा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं है, ईडी द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोते की तरह काम कर रही है। अब पता चल गया कि वे एजेंसी का कैसे दुरुपयोग कर रहे हैं।"
इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के जांच के आदेश दिए जाने पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हमने उस समय भी कागज दिखाने की बात कही थी। उनके पास कोई मंजूरी नहीं थी, इसलिए वे कागज नहीं दिखा पाए थे। भाजपा के नेता झूठे आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं, उनका प्रयास हमारी पार्टी और हमारे नेताओं को बदनाम करने का रहता है। इस बार दिल्ली की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"
गृह मंत्रालय द्वारा ये आदेश दिए जाने पर उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता हैं। वे कई सारी जनकल्याणकारी योजनाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद वे हर साल मुनाफे का बजट पेश करते हैं। वहीं, भाजपा शासित सारे प्रदेश घाटे में जा रहे हैं। वे जनता को कोई जनकल्याणकारी सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन आदेश दिए जाने पर साफ होता है कि दो सालों से भाजपा की नौटंकी चल रही थी। उनके पास परमिशन नहीं थी और केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story