भारत

शहीद CDS का नाम भी सही से नहीं ले पाए बीजेपी मिनिस्टर, बोले- कैप्टन बिपिन यादव, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Dec 2021 1:36 PM IST
शहीद CDS का नाम भी सही से नहीं ले पाए बीजेपी मिनिस्टर, बोले- कैप्टन बिपिन यादव, देखें वीडियो
x
यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है.

नई दिल्ली: हरियाणा के मंत्री मूलचंद शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जनरल बिपिन रावत को कभी कैप्टन बिपिन यादव कह रहे हैं तो कभी कैप्टन बिपिन रावत. साथ में खड़े शख्स ने मंत्री मूलचंद शर्मा को दो बार करेक्ट किया. इसके बाद उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत का सही नाम लेकर श्रद्धांजलि दी.

हरियाणा की बल्लभगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक और राज्य सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन न तो उन्हें जनरल का पूरा नाम पता था और न ही उनकी रैंक.
मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा कहते हैं, 'कैप्टन बिपिन यादवजी को पूरे देश ने श्रद्धांजलि दी.' तभी पीछे खड़े शख्स ने मंत्री को करेक्ट करते हुए कहा, 'यादव नहीं रावत'. इसके बाद मूलचंद शर्मा कहते हैं, 'कैप्टन बिपिन रावतजी को...' तभी मीडिया करेक्ट करते हुए कहती है कि वह जनरल थे.
मंत्री मूलचंद शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो किस दिन का है, यह हमारे पास जानकारी नहीं है और न ही आजतक इस वीडियो की पुष्टि करता है, लेकिन सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्य अफसरों-जवानों की मौत हो गई थी. जनरल बिपिन रावत के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर थी. पूरे देश ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story