भारत
भाजपा सदस्यता अभियान ने रचा इतिहास, 3 दिन में 1 करोड़ का आंकड़ा पार: विनोद तावड़े
jantaserishta.com
5 Sept 2024 4:37 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान ने इतिहास रचते हुए महज 3 दिन में ही 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भाजपा सदस्यता अभियान ने रचा इतिहास, 3 दिन में 1 करोड़ का हुआ आंकड़ा पार।" तावड़े ने आगे कहा, "2 सितंबर को शुरू हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 में मात्र 3 दिनों में ही 1 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस अभियान को लेकर देशवासियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। निश्चित ही आने वाले दिनों में सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर जाने वाली है।"
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों से 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो एप के माध्यम से भाजपा से जुड़ने की भी अपील की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को ही पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी की सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया।
भाजपा अध्यक्ष ने लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर, उनकी पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण किया। नड्डा ने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी के आदर्श लालकृष्ण आडवाणी के नई दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें 'भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' के अंतर्गत सदस्यता के नवीनीकरण की प्रति दी। संगठन के लिए आपका अखंड समर्पण वंदनीय है और सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





