भारत

लोकसभा उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट आज जारी कर सकती है बीजेपी

Nilmani Pal
24 March 2024 1:50 AM GMT
लोकसभा उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट आज जारी कर सकती है बीजेपी
x

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। कांग्रेस ने वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को फिर उतारा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजगढ़सीट से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे।

इस लिस्ट में कुल 46 नाम हैं। इसमें उत्तर प्रदेशष मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य शामिल हैं। वहीं शनिवार को भाजपा सीईसी की भी बैठक देर रात तक चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इसमें मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपनी पांचवीं सूची जारी कर सकती है जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अब तक 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर भी ऐलान जल्दी ही हो सकता है। सीईसी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।


Next Story