बीजेपी आज राज्यसभा के लिए नामों का कर सकती है ऐलान, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा (Rajya Sabha) में खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है और समाजवादी पार्टी ने अपने तीनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. जबकि अभी तक राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर सकी है. बताया जा रहा है कि राज्य संगठन की तरफ से बीस नामों का पैनल भेजा गया है और इस पर आलाकमान मंथन कर रहा है. चर्चा है कि जो पैनल भेजा गया है. उसमें बीजेपी के नेताओं के साथ ही दूसरे दलों से आने वाले नेताओं का भी नाम शामिल है. माना जा रहा है कि बीजेपी आज अपने राज्यसभा प्रत्याशियों का नाम का ऐलान कर सकती है. फिलहाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी की नजर लोकसभा चुनाव पर है. जिसके लिए वह राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के जरिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधना चाहती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





