भारत
भाजपा चुनाव प्रभावित करने के लिए अपना सकती है कोई हथकंडा: अवधेश प्रसाद
jantaserishta.com
10 Jan 2025 3:20 PM IST

x
अयोध्या: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अवधेश प्रसाद ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ भी हथकंडा अपना सकती है। यहां अभी नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने अभी हाल में हुए उपचुनाव में फर्जी वोट डलवाए हैं। लोक ने नहीं तंत्र ने वोट डाला है। पिस्टल लहराई गई है। इनका जो चरित्र है, उसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। केजरीवाल जो बात कर रहे हैं, उनकी बात प्रमाण है।
सपा सांसद ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी को लेकर कहा कि मनोज तिवारी पहले हमारी पार्टी में रहे हैं। वह कलाकार हैं। उनकी अपनी विचारधारा हो सकती है। इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि बहुत बड़े राष्ट्र हित में यह गठबंधन बनाया गया है। यह जो गठबंधन बना है, देश के जो हालात हैं, बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। देश के करोड़ों नौजवानों के पास कोई काम नहीं है। वो डिग्रियां जलाने की सोच रहे हैं। हमारी सेना का जो गौरवशाली इतिहास है। दुनिया के लोग हमारी सेना का लोहा मानते हैं। उनके सम्मान को बढ़ाने का काम मुलायम सिंह ने किया है। जवान शहीद होता है तो उसका पार्थिव शरीर जाएगा तो डीएम और अधिकारी सम्मान देंगे। आज क्या हो रहा है। भाजपा डबल इंजन की सरकार में चार साल के लिए सेना में भर्ती। हमारा नौजवान क्या करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मिल्कीपुर की सीट पर मुहूर्त के अनुसार पर्चा दाखिल होगा। यह चुनाव पहले हो जाना चाहिए था। सीट बहुत दिन से खाली है। हमें जनता पर पूरा भरोसा है। यहां के पूरे क्षेत्र पर मुझे विश्वास है। सारे लोगों का समर्थन हमारी जीत का आधार होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





