भारत

भोज कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, फट गया सिर

jantaserishta.com
2 May 2024 10:42 PM IST
भोज कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, फट गया सिर
x
पढ़े पूरी खबर
संतकबीरनगर: संतकबीरनगर जिले के उड़ियावा पुरवा में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना पांच दिन पहले की है। कोतवाली क्षेत्र के सौरहा-सिहोरवा निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दूधनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय संजय ने तहरीर दी है कि वह 27 अप्रैल की शाम उड़ियावा पुरवा में लालचंद्र गुप्ता के घर भोज कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि वह जैसे ही अपनी बाइक खड़ी कर जाने लगे, वैसे ही गांव निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश निषाद, चंद्रशेखर, अर्जुन, नंदा, प्रवीण उर्फ पिंटू, आदर्श एवं अन्य लोग लाठी-डंडा और पाइप लेकर जान से मारने की नीयत से उन्हें घेर लिया और अपशब्द कहने लगे।
प्रवीण उर्फ पिंटू ने उनके सिर पर पाइप से प्रहार कर दिया। उसके बाद उक्त लोग लाठी-डंडे से उन्हें बुरी तरह मारने-पीटने लगे। इसमें उनका सिर फट गया और शरीर गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए हो, दोबारा जान से मार डालेंगे। घायल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
पुलिस निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश, चंद्रशेखर, अर्जुन, नंदा, प्रवीण उर्फ पिंटू, आदर्श व कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और मारने-पीटने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story