
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। ओझा अभी तक उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति एवं फेरबदल को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि सुनील ओझा की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आपको बता दें कि, सुनील ओझा को भाजपा आलाकमान का करीबी माना जाता है और उनकी संगठनात्मक क्षमता एवं बेहतर चुनावी रणनीति बनाने में माहिर होने की वजह से ही पार्टी ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी है।
बिहार में नीतीश कुमार के अलग हो जाने के बाद अब भाजपा राज्य में अपने आप को पूरी तरह से मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि 2024 के लोक सभा चुनाव में महागठबंधन को हराया जा सके।
Tagsभाजपासुनील ओझाभाजपा बिहार सह प्रभारीबिहारबिहार न्यूज़BJPSunil OjhaBJP Bihar co-inchargeBiharBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





