भारत

भाजपा ने रविंद्र कुमार राय को बनाया झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

jantaserishta.com
26 Oct 2024 12:41 PM IST
भाजपा ने रविंद्र कुमार राय को बनाया झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष
x
नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच भाजपा ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है। पार्टी आलाकमान ने शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"
आपको बता दें कि, रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।
विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है। क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story