
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दो महत्वपूर्ण पदों- प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महासचिव पर नए चेहरों की नियुक्ति कर दी है। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल संभाल रहे सुरेश कश्यप का इस्तीफा स्वीकार करते हुए डॉ राजीव बिन्दल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
इसके साथ ही भाजपा आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन में दूसरे सबसे ताकतवर माने जाने वाले प्रदेश संगठन महासचिव को भी बदल दिया है। पार्टी ने सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश संगठन महासचिव नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन दोनों महत्वपूर्ण नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग जारी पत्र में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ राजीव बिन्दल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष और सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Tagsभाजपाराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजेपी नड्डाराजीव बिन्दलBJPNational President JP NaddaJP NaddaRajiv Bindal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





